मुंबई में बसे उत्तराखंडी ने बनाई ‘पहाड़ी प्रवासी सोसाइटी’, शिक्षा–स्वास्थ्य–स्पोर्ट्स में दे रहे बड़ी मदद
मुंबई में बसे उत्तराखंड मूल के हयात सिंह राजपूत ने पहाड़ी प्रवासी सोसाइटी (PPS) की स्थापना कर प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए बड़ा मंच तैयार किया है। संस्था का उद्देश्य केवल दान देना नहीं, बल्कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स में सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
संस्था के 17 सदस्यीय कोर समूह और लगभग 500 सक्रिय सदस्यों के सहयोग से अब तक कई जरूरतमंदों की फीस, इलाज, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और मशीनें देकर स्वरोजगार में मदद की गई है।
हयात सिंह बताते हैं कि परिवार से मिली सेवा-भावना ने उन्हें चैरिटी की राह पर आगे बढ़ाया। संस्था जल्द ही हल्द्वानी या देहरादून में धर्मशाला बनाने की योजना पर भी काम कर रही है, जिससे पहाड़ के लोगों को इलाज व ठहरने में सुविधा मिल सके।
वहीँ दान सिंह राजपूत जो पहाड़ी प्रवासी सोसाइटी के महासचिव हैं। वह समाज सेवा के साथ-साथ एक कलाकार और फिल्म डायरेक्टर भी हैं, उन्होंने 2003 में उत्तरांचल मित्र मंडल भायंदर की भी स्थापना की , इस संस्था के माध्यम से, उन्होंने 2013 की उत्तराखंड तबाही के दौरान लगभग 13 से 14 लाख रुपये जुटाए थे, और खुद पाँच लोगों की टीम के साथ वहां जाकर व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिले थे राजपूत बताते हैं कि भले ही उनका जन्म मुंबई में हुआ हो, लेकिन उनका आध्यात्मिक जुड़ाव हमेशा पहाड़ों से रहा है।
सामाजिक सेवा की भावना उनके भीतर पिता के निधन के बाद और गहरी हुई, जब उन्होंने कई लोगों को गंभीर परिस्थितियों से जूझते देखा। दान सिंह राजपूत और उनकी टीम का सपना है कि पहाड़ी प्रवासी सोसाइटी को सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन एनजीओ (NGO) के नाम से जाना जाए
0 Comments