Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बंगाल में खिल गया का कमल, दिल्ली देहरादून समेत पूरे देश में झाल मूड़ी और ढोल की थाप पर जश्न

 बंगाल में खिल गया का कमल, दिल्ली देहरादून समेत पूरे देश में झाल मूड़ी और ढोल की थाप पर जश्न-




देहरादून : बंगाल विधानसभा के चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है, पहले तीन उसके बाद 77 और अब बहुमत के आंकड़े 146 से काफ़ी अधिक लगभग 200 सीटें भाजपा ने बंगाल में जीती है,भाजपा के कार्यकर्ता बंगाल की जीत का जश्न झलमुड़ी के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए मना रहे हैं,

 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रदेश कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता झूमते नज़र आए , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इसको भाजपा की बड़ी जीत बताते हुए गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भगवा मई लहर की बात करी है । 

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बंगाल जीत के साथ विकास से जुड़ने वाला है और इस जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा जिसके तहत भाजपा उत्तराखंड में भी हैट्रिक लगाने जा रही है , केरलम चुनाव के नतीजों पर महेन्द्र भट्ट ने कहा केरलम में भाजपा का मतदान फ़ीसदी बढ़ा है लेकिन अच्छी बात यह है कि अब वाम दलों की जड़ें पूरे देश से समाप्त हो गई है ।



Post a Comment

0 Comments