Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पा सेंटर के पर्दे के पीछे जिस्मफरोशी का खेल! मिजोरम से लाई गई नाबालिग लड़कियां, रुद्रपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब”

 स्पा सेंटर के पर्दे के पीछे जिस्मफरोशी का खेल! मिजोरम से लाई गई नाबालिग लड़कियां, रुद्रपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब”-



उधम सिंह नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई सामने आई-

रुद्रपुर | उधम सिंह नगर

रुद्रपुर के एक नामी स्पा सेंटर के भीतर चल रहे काले धंधे का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने “ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून” पर छापा मारकर जिस्मफरोशी के एक संगठित रैकेट का खुलासा किया है।



पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में बाहरी राज्यों की लड़कियों से अनैतिक काम कराया जा रहा है। जब टीम ने मौके पर दबिश दी, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था।


छापेमारी के दौरान 5 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। सभी युवतियां मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।


जांच में सामने आया है कि आरोपी मिजोरम से युवतियों को नौकरी और बेहतर भविष्य का झांसा देकर उत्तराखंड लाते थे। यहां लाकर उन्हें डराया-धमकाया जाता था और जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।



पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। आशंका है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।


एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे ऐसे अवैध धंधों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।



Post a Comment

0 Comments