Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हल्द्वानी वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई।

हल्द्वानी वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई।



हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अब 10 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। बता दें ये मामला बीते दो दशक से चलता आ रहा है। रेलवे का दावा है कि उनकी 29 एकड़ रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा किया है। जिसमें करीब 4365 अतिक्रमणकारी शामिल हैं। आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।121 लोगों पर की कार्रवाई


SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को कोई ढिलाई नहीं मिलेगी। बता दें पुलिस ने 121 लोगों पर निरोधात्मक एक्शन लेते हुए 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने साफ किया कि दंगा भड़काने का इरादा रखने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा।

बनभूलपुरा का इलाका काफी बड़ा और घनी आबादी वाला है। ऐसे में इसके चारों ओर पुलिस ने सिस्टेमैटिक तरीके से सुरक्षा की तैयारी की है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए बीएनएसएस की धारा 135 (गलत तरीके से बंधक बनाने के प्रयास में हमला या आपराधिक वल प्रयोग से संबंधित) और 172 (पुलिस के वैध निर्देशों का पालन करने की बाध्यता से संबंधित) को लागू कर दिया गया है। सोमवार की शाम एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट संजीत कुमार और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में आईटीबीपी और सीआरपीएफ की टुकड़ियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए ।

Post a Comment

0 Comments