Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डोईवाला के केमठ गांव में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल-

 डोईवाला के  केमठ गांव में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल-



गडूल ग्राम पंचायत के केमठ गांव में आज वीरवार को भालू के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गांव की निवासी सुशीला भंडारी पत्नी रणवीर सिंह भंडारी उम्र 45 वर्ष, पर उस समय भालू ने हमला कर दिया, जब वह खेत में घास लेने गई थीं। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।



स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र रावत, ग्राम प्रधान स्वीटी रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।


ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

0 Comments