रुड़की में शर्मनाक वारदात! नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पकड़ा-
रूड़की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के अनुसार,भगवानपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 मई की शाम तीन युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गंभीर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दी और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
0 Comments