उत्तराखंड-यूपी परीक्षा टकराव- एक दिन दो परीक्षाएं, हजारों अभ्यर्थी परेशान,
परीक्षा तिथि बदलने की उठी मांग-
हरिद्वार - उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एक फैसले ने प्रदेश के कई अभ्यर्थियों के भविष्य को अधर में डाल दिया है। दरअसल आगामी 9 और 10 मई को उत्तराखंड के कई परीक्षा केंद्रों पर लेक्चरर भर्ती की परीक्षा होनी है और इसी दिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भी परीक्षा है जिसके चलते दोनों प्रदेशों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
सोमवार को हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पहुंचे अभ्यर्थियों ने परीक्षा तिथि बदलने के लिए खासा हंगामा काटा लेकिन अध्यक्ष और सचिव से उनकी वार्ता ना हो सकी और परीक्षा नियंत्रक ने भी फैसला लेने से हाथ खड़े कर दिए। प्रदेश भर में ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या हजारों में है जिन्होंने यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में इस परीक्षा के लिए आयेदन किया है। मौके पर पहुंची यूथ कांग्रेस ने भी जमकर प्रदर्शन किया।
0 Comments